आत्मपरिचय, एक गीत पाठ के प्रश्न उत्तर | Aatmparichay AK Geet Class 12 Question Answer

NCERT Solutions:- Aatmparichay AK Geet Class 12th Chapter 1 Of Hindi Aroh Part IInd Book Has Been Written For Hindi Core Course. Here We Are Providing Question Answer, Shabdarth with Pdf. Our Aim To Help All Students For Getting More Marks In Exams.

पुस्तक:आरोह भाग दो
कक्षा:12
पाठ:1
शीर्षक:आत्मपरिचय, एक गीत
लेखक:हरिवंश राय बच्चन

NCERT Solution For Class 12 Hindi Aroh Chapter 1 Aatmparichay AK Geet

प्रश्न 1: कविता एक ओर जग-जीवन का भार लिए घूमने की बात करती है और दूसरी ओर मैं कभी न जग का ध्यान किया करता हूँ।- विपरीत से लगते इन कथनों का क्या आशय है?

उत्तर- कविता की प्रथम पंक्तियों में जग-जीवन को भार मानने में कवि का आशय यह है कि संसार में दूसरों को खुशी न दे पाने के कारण यह बोझ लगने लगता है। परन्तु यदि दूसरों को खुशिया हंसी देते हुए कभी समाज या यह जग बीच में आए तो कवि इसकी परवाह नहीं किया करता है। अर्थात कवि के लिए दूसरों को आनन्द व हँसी प्रदान करना ही जीवन का लक्ष्य लगता है जिसके बिना जीवन को बोझ मानता है और जो जग बीच में आए उसे रूकावट मानता है।

प्रश्न 2. जहाँ पर दाना रहते हैं, वहीं नादान भी होते हैं- कवि ने ऐसा क्यों कहा होगा?

उत्तर- कवि कहता है कि जहाँ पर समझदार व्यक्ति रहते हैं वहीं पर नासमंझ व मूर्ख व्यक्ति भी निवास करते है क्योंकि यदि सभी एक समान होंगे तो किसी को भी समझदार या नासमझ नहीं कहा जा सकता। कवि समझदार उसे मानता हैजो मोह माया का त्याग कर जीवन जीता है परन्तु सारा जग ऐसा नहीं कर सकता इसलिए कवि ने दाना व नादान दोनों की बात कही है।

प्रश्न 3. मैं और, और जग और कहाँ का नाता पंक्ति में और शब्द की विशेषता बताइए।

उत्तर- इस पंक्ति में तीन बार और शब्द का प्रयोग हुआ है। प्रथम मैं और का अर्थ है मेरा स्वाभाव व गुण अलग हैं अलग के लिए। दूसरे ‘और’ का अर्थ योजक तथा’ के रूप में हुआ है तथा तीसरे ‘और’ का प्रयोग भी अलग’ ‘जग के गुण के लिए हुआ है। इस प्रकार कवि ने यहाँ ‘और’ शब्द के द्वारा ‘यमक’ अलंकार का चमत्कारी रूप प्रदान किया है।

प्रश्न 4. शीतल वाणी में आग के होने का क्या अभिप्राय है?

उत्तर- मधुर आवाज में उत्साह पूर्ण क्रान्ति की भावना को कवि ने शीतल वाणी में आग कहकर पुकारा है। मन में क्रांति व शत्रुओं के प्रति वीरता दिखाने की भावना मन की आग रूप में कवि ने मानी है।

प्रश्न 5. बच्चे किस बात की आशा में नीड़ों से झाँक रहे होंगे?

उत्तर- बच्चे कुछ पाने की आशा में नीड़ों से झाँक रहें होंगे। चिड़िया के बच्चे, चिड़िया के द्वारा उन्हें दाना-पानी खिलाने की आशा से अपने घोंसलों से झाँकते है। और यात्री के बच्चे भी उसके इन्तजार में अपने घरों से बाहर देखते हुए रहते हैं।

प्रश्न 6. दिन जल्दी-जल्दी ढलता है की आवृत्ति से कविता की किस विशेषता का पता चलता है?

उत्तर- इस पंक्ति ‘दिन जल्दी जल्दी ढ़लता है’ में कवि इस विशेषता को प्रकट करना चाहता है कि सुख का समय शीघ्रतम समाप्त हो जाता है और अन्धकार व दुख का समय आ जाता है। इसलिए दिन के जल्दी-जल्दी ढलने से पहले कवि अपने लक्ष्य तक पहुँचने का संदेश देता है। कवि का मानना है कि दुःखों के आने से पहले सुखों को मस्ती व मौज के साथ अपनाना चाहिए।

CBSE Board Aatmparichay AK Geet Class 12 Question Answers

कविता के आस-पास

प्रश्न 7. संसार में कष्टों को सहते हुए भी खुशी और मस्ती का माहौल कैसे पैदा किया जा सकता है?

उत्तर- दु:खों का उत्साह, साहस के साथ सामना करते हुए तथा दुःख-सुख के जीवन रूपी गाड़ी के दो पहिए मानते हुए दुख व कष्टों में भी खुशी व मस्ती का माहौल पैदा किया जा सकता है। दूसरों को खुशी देकर अपने कष्टों को कम किया जा सकता है।

Last Paragraph: The Present Educational Article Is A Part Of NCERT Solution For Class 12 Hindi And I Hope Your “Ncert Solutions For Class 12 Hindi Aroh Chapter 1 Aatmparichay AK Geet” Problem Was Resolved. I Request You Please Join Us On Telegram

Leave a Comment