NCERT Solution:- Bachhe Kam Par Ja Rahe Hain Class 9th Chapter 17 of Kshitij Part 1 Book has been developed for Hindi Course. We are going to show Question and Answer with Pdf Files. Our aim to help all students for getting more marks in exams.
Book: | क्षितिज भाग 1 हिंदी |
Chapter: | बच्चे काम पर जा रहे हैं |
Writter: | राजेश जोशी |
Class: | 9th |
Board: | Cbse |
Bachhe Kam Par Ja Rahe Hain Class 9th Hindi Question and Answer With Pdf Files
प्रश्न 1. कविता की पहली दो पंक्तियाँ बड़े की मार्मिक अनुभव से युक्त हैं। कुहरे से ढकी सड़क पर छोटे-छोटे बच्चों उभरता है उसे लिखकर व्यक्त कीजिए।
उत्तर: कविता की पहली पंक्तियां बड़े ही मार्मिक अनुभव से युक्त है। कोहरे से ढकी सड़क पर छोटे-छोटे बच्चों को काम करने के लिए जाते हुए पढ़कर एक चित्र सा बन जाता है और उसे सोचकर पाठक के मन में करुणा की सुष्टि होती है।
प्रश्न 2. कवि का मानना है कि बच्चों के काम पर जाने की भयानक बात को विवरण की तरह न लिखकर सवाल के रूप में पूछा जाना चाहिए कि ‘काम पर क्यों जा रहे हैं बच्चे?’ कवि की वृष्टि में किसी बात का विवरण न देते हुए उसे प्रश्न के रूप में क्यों पूछा जाना चाहिए?
उत्तर: कवि की दृष्टि में उसे प्रश्न की तरह इसलिए पूछा जाना चाहिए क्योंकि जिन बच्चों को स्वाभाविक रूप से खेलने-कूदने, पढ्ने और अपने जीवन का विकास करने की आवश्यकता है, और यह उनका नैतिक अधिकार भी है। आखिर वे कौन से कारण और विवशताएँ हैं, जिनसे प्रेरित होकर वे अपने स्वाभाविक जीवन से वंचित हो गए हैं।
प्रश्न 3. सुविधा और मनोरंजन के उपकरणों से बच्चे वंचित क्यों हैं?
उत्तर: सामजिक-आर्थिक विडंबना के कारण बच्चे सुविधा और मनोरंजन से वंचित है क्योंकि इस ी विडंबना ने उनके हाथों में कलम की जगह काम पकड़ा दिया है।
प्रश्न 4. दिन-प्रतिदिन के जीवन में हर कोई बच्चों को काम पर जाते देख रही है/ देख रहा है, फिर भी किसी को कुछ अटपटा नहीं लगता। इस उदासीनता के क्या कारण हो सकते हैं?
उत्तर: दिन-प्रतिदिन के जीवन में हर किसी को काम पर जाते बच्चों को देखकर अटपटा नहीं लगता। इस उदासीनता का कारण यह हो सकता है कि आज आवश्यकताएँ बढ़ती जा रही हैं और आय के साधन कम होते जा रहे हैं। साथ ही निम्न वर्ग निरन्तर आर्थिक तंगी का सामना करता आ रहा है।
प्रश्न 5. आपने अपने शहर में बच्चों को कब-कब और कहाँ कहाँ काम करते हुए देखा है?
उत्तर: बच्चों में प्रत्येक राष्ट्र का भविष्य है जब वे ही बच्चे शिक्षा की जगह काम खेलकूद की जगह पेट भरने की समस्याओं से जूझेंगे, तो प्रत्येक देश का भविष्य अन्धकार पूर्ण हो जाएगा। इसलिए बच्चों का काम पर जाना धरती के एक बड़े हादसे के समान है।
प्रश्न 6. बच्चे काम पर जा रहे हैं, यह एक भयानक प्रश्न क्यों बनता हैं?
उत्तर: ‘बच्चे काम पर जा रहे हैं। यह एक भयंकर प्रश्न इसलिए बन रहा है क्योंकि बच्चों की उम्र खेलने, खाने और पढ़ने की होती है। छोटी अवस्था में ही उन पर जिम्मेदारियाँ डाल दी जाएँगी तो उनका विकास किस प्रकार हो पाएगा।
प्रश्न 7. प्रथम पंक्ति के दृश्य की आपके मन में क्या प्रतिक्रिया होती है?
उत्तर: प्रथम पंक्ति के दृश्य से हमारे मन में आवेश और करुणा का भाव आता है क्योंकि एक तरफ तो साधन-सम्पन्न वर्ग के बच्चे सभी प्रकार की सुविधाओं को भोगते हैं और दूसरी तरफ इन बच्चों को अपनी इच्छाओं का दमन करके काम पर जाना पड़ता है।
प्रश्न 8. बच्चों के काम पर जाने की घटना को कवि ने भयानक क्यों कहा है?
उत्तर: बच्चों के काम पर जाने की घटना को कवि ने भयानक इसलिए कहा है क्योंकि संसार में सभी साधनों व सुविधाओं के होते हुए भी उन्हें काम करना पड़ता है।
Last Paragraph:- I hope your question and answer problem was resolved by our AarohBook Team. We also thanking you for giving your precious time. Please visit again