कैदी और कोकिला पाठ के प्रश्न उत्तर | NCERT Solutions for Class 9 Kshitij Chapter 12

NCERT Solution:- Kaidi Aur Kokila Class 9th Chapter 12 of Kshitij Part 1 Book has been developed for Hindi Course. We are going to show Question and Answer with Pdf Files. Our aim to help all students for getting more marks in exams.

Book: क्षितिज भाग 1 हिंदी
Chapter: कैदी और कोकिला
Writter: माखनलाल चतुर्वेदी
Class: 9th
Board: Cbse

Kaidi Aur Kokila Class 9th Hindi Question and Answer With Pdf Files

प्रश्न 1. कोयल की कूक सुनकर कवि की क्या प्रतिक्रिया थी?

उत्तर: कोयल की कूक सुनकर कवि को लगा कि जैसे वह किसी का संदेश लाई है, इसलिए कवि उससे कहता है कि तुम चुप क्यों हो जाती (रह-रह जाती) हो। कोयल। स्पष्ट बोलो।

प्रश्न 2. कवि ने कोकिल के बोलने के किन कारणों की संभावना बताई?

उत्तर: कवि ने संभावना जताई है कि कोयल शायद कोई संदेश लाई हो, अथवा किसी दावानल की ज्वाला उसने देखी है या मधुर विद्रोह-बीज बोने के लिए वह बोल उठी है। बोल-बोला या तो फिर अंग्रेजी शासन से मुक्ति की रणभेरी बजा रही हो।

प्रश्न 3. किस शासन की तुलना तम के प्रभाव से की गई और क्यों?

उत्तर: अंग्रेजी शासन की तुलना तम के प्रभाव से की गई है। क्योंकि अंधेरा काला होता है, और उसके प्रभाव के कारण कुछ नहीं सूझता। अंग्रेजों की गुलामी के शासन से मुक्ति का कोई मार्ग नहीं सूझ रहा था। इसी कारण कवि ने अंग्रेजों के शासन की तुलना तम के प्रभाव से की है।

प्रश्न 4. कविता के आधार पर पराधीन भारत की जेलों में दी जाने वाली यंत्रणाओं का वर्णन कीजिए।

उत्तर: पराधीन भारत की जेलों में भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों को अनेकों दारुण कष्ट दिए जाते थे। उन्हें सामान्य रूप से अवांछनीय तत्वों के साथ रखा जाता था. पेट भर खाना न देना, कठिन श्रम से मोट खिंचवाना, कोल्हू चलवाना, श्रमिक की भाँति दिन-भर कार्य कराना और किसी से मिलने-जुलने की इजाजत न देना आदि अनेक अवर्णनीय कष्ट दिये जाते थे।

प्रश्न 5. भाव स्पष्ट कीजिए
(क) दिन के दुख का रोना है निश्वासों का… |

(क) प्रस्तुत पंक्ति का आशय यह है कि एक-एक श्वास कारावास के दिनों की पीड़ा का वर्णन कर रहा है।

(ख) बेसुरा! मधुर क्यों गाने आई आली?
(ख) प्रस्तुत पंक्ति का आशय है कि दुख के दिनों में सुख के भाव न के बराबर हो जाते हैं।

प्रश्न 6. अद्धरात्रि में कोयल की चीख से कवि को क्या अंदेशा है?

उत्तर: अर्ध रात्रि में कोयल की चीख से कवि को ‘विद्रोह के बीजवपन’ की आशंका लगती है।

प्रश्न 7. कवि को कोयल से ईर्ष्या क्यों हो रही है?

उत्तर: कोयल परतंत्र देश में रहकर भी आकाश में स्वच्छन्दता पूर्वक विचरण करती है जबकि कवि जेल में बंद परतंत्रता की बेड़ियों में जकड़ा हुआ है। इसीलिए कवि को कोयल से ईर्ष्या हो रही है।

प्रश्न 8. कवि के स्मृति पटल पर कोयल के गीतों की कौन-सी मधुर स्मृतियाँ अंकित हैं, जिन्हें वह अब नष्ट करने पर तुली है ?

उत्तर: कवि के स्मृति पटल पर कोयल के गीतों की चमकीली तथा वाह-वाही भरी स्मृतियाँ अंकित हैं इन्हें ही परतंत्रता रुपी संकट सागर पर तैराकर वह नष्ट करने पर तुली है।

प्रश्न 9. हथकड़ियों को गहना क्यों कहा गया है?

उत्तर: स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ रहे सेनानी हथकड़ियों को ही अपना आभूषण मानते थे। इसलिए भी इन्हें यहाँ गहना कहा गया है तथा गहने शरीर की शोभा बढ़ाते हैं, और चूँकि हथकड़ियाँ भी शरीर पर ही झूल रही हैं. अतः इन्हें गहना कहा गया है।

प्रश्न 10. ‘काली तू….. ऐ आली’-इन पंक्तियों में ‘काली’ शब्द की आवृत्ति से उत्पन्न चमत्कार का विवेचन कीजिए।

उत्तर: यहाँ अनुप्रास और यमक दोनों अलंकार हैं। वर्णों की आवृत्ति से अनुप्रास है तथा काली-काली में पहली कालिमा का अर्थ रंग और दूसरी का अर्थ कुव्यवस्था है।

Last Paragraph:- I hope your question and answer problem was resolved by our AarohBook Team. We also thanking you for giving your precious time. Please visit again

Leave a Comment