NCERT Solutions:- आरोह भाग 2 विषय कक्षा 12 के पाठ्यपुस्तक का पहला पाठ जिसका नाम “छोटा मेरा खेत” है जिसे भारत देश के महान काव्य लेखक श्री उमाशंकर जोशी लिखा था। इस पाठ में दिये गए सभी प्रश्न बहोत ही सरल और आसान है जिसे Class 12 का कोई भी बच्चा आसानी से याद रख सकता है। Chota Mera Khet Chapter 10 के Question & Answers को नीचे लिखा गया है जिसे आप अपने NoteBook कॉपी में लिख सकते है।
पुस्तक: | आरोह भाग दो |
कक्षा: | 12 |
पाठ: | 10 |
शीर्षक: | छोटा मेरा खेत |
लेखक: | उमाशंकर जोशी |
Ncert Aaroh Book Chapter 10 Class 12 Questions & Answers Solutions
1. छोटे चौकोने खेत को कागज का पन्ना कहने में क्या अर्थ निहित है?
उत्तर- कवि ने अपनी तुलना एक छोटे किसान से की है। जिस प्रकार वह एक छोटे चौरस खेतों में अपनी फसल उगाता है उसी प्रकार कवि भी अपने विचार रूपी फसल को कागज के एक पृष्ठ पर उगाता है जिससे बाद में वह रचना बनती है। इसलिए कवि के लिए तो कागज का पन्ना ही उसकी रचना रूपी फसल का छोटा-सा खेत है।
2. रचना के संदर्भ में अंधड़ और बीज क्या है?
(क) ‘अंधड़’ का शाब्दिक अर्थ है आंधी या तुफान। परन्तु रचना के संदर्भ में कवि ने भावात्मकता के गुण के अँघड़ कहा है। अर्थात् भावों के तुफान को यहाँ अंधड़ माना जा सकता है।
(ख) ‘बीज’ का शाब्दिक अर्थ है फूलवाले पौधों या अनाजों के वे दाने जिनसे वैसे ही नये पौधे या वृक्ष उसने होते हैं। पर कविता के संदर्भ में किसी विचार या अभिव्यक्ति को रचना का बीज रूप माना गया है।
3. रस का अक्षयपात्र से कवि ने रचनाकर्म की किन विशेषताओं की और इंगित किया है?
उत्तर- रस का कभी न खत्म होने वाला यह बर्तन हमेशा भरा रहता है। कवि ने कवि कर्म की इस विशेषता को प्रकर
किया है कि उनके द्वारा रचित उत्तम काव्य (साहित्य) कालजयी होता है और असंख्य पाठकों द्वारा असंख्य बार पढ़ा जान है। बार-बार पढ़ने से उसकी माँग (मात्रा) बढ़ती जाती है। इसलिए कवि कर्म को अनन्त काल तक चलने वाला मान है।
4. व्याख्या करें
शब्द के अंकुर फूटे
पल्लव-पुष्पों से नमित हुआ विशेष
2. रोपाई क्षण की
कटाई अनंतता की
लुटते रहने से जरा भी नहीं कम होती।
उत्तर
कवि कहता है कि विचार से सम्बन्धित शब्दों को जोड़ कर ही रचना का पूर्ण निर्माण संभव है। अर्थात विभिन्न शब्दों के मिलान से ही किसी विशेष रचना का निर्माण होता है। कवि का मानना है कि किसी विचार का उद्गम एक पल में ही होता है परन्तु जो उस विचार या अभिव्यक्ति की रचना बनती है वह अनन्त समय तक चलती है और यह विचार रूपी रचना एक-दूसरे के सहयोग से बढ़ती रहती है क्योंकि उत्तम काव्य कालजयी है।
NCERT Solutions को बच्चो को ध्यान में देते हुए बनाए गए हैं ताकि उन्हें किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े और वे सभी Students अपने परीक्षा परिणाम में अच्छे अंक ला के अपने जीवन को सफल बना पाए मुझे आप के ऊपर पूरा विश्वास है कि आप सभी अपने परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करेंगे।